फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहर्ता से गुत्थमगुत्था कर भाग निकला छात्र

Sat, 19 Dec 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भेल में स्थित स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र का साइकिल सवार ने अपहरण कर लिया। जंगल में ले जाते समय छात्र अपनी बहादुरी के कारण अपहरण कर्ता के चंगुल से छूटकर भाग आया। इस दौरान छात्र को कई चोटें आईं। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, मगर बदमाश हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन


बबीना थाना क्षेत्र के सिमरावारी आरा मशीन के तिलक नगर निवासी कपड़ा व्यापारी इलियास का पुत्र राहीब (10) भेल परिसर में स्थित एक स्कूल में पांचवीं का छात्र है। परीक्षाएं चलने के कारण आजकल स्कूल से सुबह साढ़े दस बजे ही छुट्टी हो जा रही है। गुरुवार को राहीब स्कूल से छूटने के बाद अपने घर आ रहा था।

इलियास के अनुसार रास्ते में राहीब को साइकिल सवार एक युवक ने रोका और बातचीत करने लगा। युवक ने उससे एक स्कूल के बारे में पूछा। राहीब ने स्कूल का पता बता दिया। इस पर युवक ने जबरन राहीब को साइकिल पर बैठा लिया।
विज्ञापन


संबंधित स्कूल पहुंचने के बाद राहीब ने युवक से कहा कि अब उसे जाने दिया जाए। इस पर युवक तेज गति से साइकिल चलाकर जंगल की तरफ जाने लगा। शक होने पर राहीब ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच वह साइकिल से कूद गया, जिससे वह चुटहिल हो गया।

इसके बाद युवक ने उसे खींचकर साइकिल पर बैठाने का प्रयास किया तो वह बदमाश से गुत्थमगुत्था हो गया। इसके बाद छात्र ने शोर मचाते हुए दौड़ लगा दी। भागते- भागते वह कालोनी में पहुंच गया, जहां मौजूद महिलाओं के पास रुक कर घटना के बारे में बताया। मौके पर छात्र की क्लास टीचर भी खड़ी थीं, जो उसे अपनी गाड़ी पर बैठाकर स्कूल वापस ले गईं।

सूचना मिलने पर छात्र के पिता स्कूल पहुंच गए। इसके बाद मामले की जानकारी भेल चौकी पुलिस को दी गई। भेल चौकी में तैनात एक उपनिरीक्षक छात्र व उसके पिता के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां छात्र का बैग पड़ा मिल गया। हालांकि, बदमाश का कोई सुराग नहीं लग सका। इस संबंध में पीड़ित पिता ने भेल चौकी में प्रार्थना पत्र दे दिया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें