फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले चटका एक लाख रुपये और जेवर चुराए

Thu, 16 Jun 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
stolen, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। प्रधान डाक घर (पीएनटी) कालोनी के बंद मकान नं. 17 में बुधवार की दोपहर घुसे बदमाश अलमारी के ताले चटकाकर सोने के जेवर व एक लाख रुपये लेकर चंपत हो गए। जब गृहस्वामिनी उपचार करवाकर लौटी तो अलमारी खुली देख पछाड़ मारकर रोने लगी। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़िता ने इसकी शिकायत नवाबाद थाना पुलिस से की है।
विज्ञापन

कालोनी निवासी निर्मला देवी ने बताया कि उसके पति भोगीराम का निधन हो चुका है। कुछ दिन पहले ही उसने पति के पीएफ एकाउंट से एक लाख रुपये निकाले थे, जो उसने अलमारी में रख दिए थे। हाथ में तकलीफ के कारण वह बुधवार की सुबह घर पर ताला लगाकर उपचार कराने के लिए मिशन कंपाउंड गई थी। दोपहर में जब लौटकर आई तो पीछे के दरवाजे खुले थे। जब वह कमरे में गई तो अलमारी खुली देखकर उसके होश उड़ गए। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। पीड़िता ने बताया कि अलमारी के लॉकर में रखे एक लाख रुपये, दो जोड़ी कान के बुंदे, चार अंगूठी, चेन, दो चूड़ी आदि सामान बदमाश ले गए हैं।

दीनदयाल नगर में भी बदमाशों का तांडव
झांसी। दीनदयाल नगर के बंद मकान का ताला चटकाकर घुसे बदमाश जेवर व पांच हजार रुपये चुराकर ले गए। सूचना पर सीपरी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। देवेश कौशिक रेलवे में नौकरी करते हैं। शनिवार को वह अपने परिवार के साथ फरीदाबाद गए थे। बुधवार को जब वह लौटकर आए तो घर के ताले टूटे थे। कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा था। उन्होंने बताया अलमारी में रखे टॉप्स, झुमकी, कुंडल और पांच हजार रुपये बदमाश चुराकर ले गए हैं। इसकी लिखित सूचना पुलिस को कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें