फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंसल कालोनी में बिल्डर के घर चोरी

Wed, 04 Nov 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ग्वालियर रोड पर सुरक्षित अंसल कालोनी में रहने वाले बिल्डर के मकान में घुसे चोर सोने चांदी के जेवर, नकदी व लाइसेंसी रायफल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


अंसल कालोनी के मकान नंबर 51 मोदी विला में बिल्डर संजीव अग्रवाल उर्फ संजू मोदी अपने परिवार के साथ रहते हैं। तीन दिन पूर्व वह अपने परिवार के साथ मथुरा घूमने के लिए गए थे। मंगलवार की रात को वह लौटकर घर आए। उन्होंने मुख्य दरवाजा खोला। अंदर का दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने गौर से देखा तो ताले पर किसी भारी वस्तु से प्रहार के निशान थे। इस पर उन्हें घर के अंदर बदमाशों के छुपे होने की आशंका हुई।

उन्होंने तुरंत शोर मचाते हुए गेट पर खड़े सिक्योरिटी गार्ड और फोन से अपने परिजनों को सूचना देकर बुलाया। इसके बाद वह दूसरे गेट की तरफ गए तो वह खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो एक कुर्सी पर घर की चाबियां बिखरी पड़ी थीं। वह तुरंत अपने कमरे में गए। वहां पत्नी के नाम से खरीदी लाइसेंसी रायफल नदारद थी। बदमाशों के रायफल लेकर घर में छुपे होने के अंदेशा पर उन्होंने गुप्त दराज से लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और फिर मौके पर पहुंचे लोगों के साथ घर की तलाशी ली।
विज्ञापन


कमरों में अलमारियों के ताले टूटे मिले। सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सीपरी बाजार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घर की जांच की। कई स्थानों से चोरों के फिंगर प्रिंट लिए गए। संजीव अग्रवाल ने बताया कि चोर करीब चार किलो चांदी व तीन तोला सोने के जेवरात, 50 हजार रुपये नकद और रायफल चुराकर ले गए हैं।

नहीं मिला बदमाशों के घुसने का रास्ता
संजीव अग्रवाल के घर पर हुई चोरी के मामले में पुलिस भी गच्चा खा रही है। तमाम छानबीन के बावजूद बदमाशों के घर में घुसने का कोई रास्ता नहीं मिला है। बदमाशों ने घर में घुसने के लिए दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया मगर वह कामयाब नहीं हो सके। जो गेट खुला मिला वहां घर की चाबियां पड़ी मिलीं।

प्रश्न यह है कि यदि बदमाशों के पास चाबी थी तो उन्होंने ताला तोड़ने का प्रयास क्यों किया। यदि चाबियां नहीं थीं, तो फिर कैसे घर के अंदर घुसे। छत पर लगे दरवाजे के ताले पूरी तरह से बंद मिले। पुलिस का मानना है कि संजीव के मथुरा जाने से पहले ही घर के अंदर कोई बदमाश छुप गया होगा। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने बाहर निकलने के लिए ताला तोड़ने का प्रयास किया होगा। इसके बाद उसके हाथ चाबियां लग गई होंगी, जिससे उसने ताला खोला और दूसरे रास्ते से निकल गया।
विज्ञापन


सिक्योरिटी गार्ड भी पुलिस के निशाने पर आए
पुलिस के निशाने पर अंसल कालोनी की सुरक्षा में लगे सिक्योरिटी गार्ड भी हैं। जिस मकान के अंदर चोरी हुई है, वह सिक्योरिटी गार्ड के चेकिंग सेंटर से कुछ ही दूरी पर है। जब उसने ताला तोड़ने का प्रयास किया होगा, तो निश्चित आवाज हुई होगी। दूसरे कैसे बिना लिखा पढ़ी के कोई अनजान व्यक्ति कालोनी में घुस आया। थाना पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड के बारे में जानकारी करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें