फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर बदमाशों ने युवती से पर्स छीना

Mon, 08 Jun 2015 12:18 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबाद थानांतर्गत बस स्टैंड पर शनिवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवती से पर्स छीन लिया, जिसमें पांच हजार रुपये व जरूरी कागजात थे। युवती अपने भाई के साथ नौकरी का इंटरव्यू देने दिल्ली जा रही थी। इस वारदात की थाने पर लिखित शिकायत कर दी गई है।
विज्ञापन

हमीरपुर के कसबा राठ निवासी चंद्र भूषण पुत्र दयाशंकर शनिवार को अपनी बहन को इंटरव्यू दिलवाने दिल्ली लेकर जा रहे थे। वह बस से झांसी बस स्टैंड पर उतरे और रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए आपे का इंतजार कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश तेजी से आए और झपट्टा मारकर युवती से पर्स छीनकर भाग गए। भाई-बहन के शोर मचाने पर मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाशों की तलाश की मगर कोई सफलता नहीं मिली। चंद्रभूषण ने बताया कि बहन के पर्स में पांच हजार रुपये, आईडी, इंटरव्यू से संबंधित दस्तावेज आदि थे। थानाध्यक्ष नवाबाद का कहना है कि दोनों भाई-बहन आपे में सवार थे, तभी बाइक सवार बदमाश पर्स को उठाकर भाग गए। चंद्र भूषण की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें