फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक क्लीनर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 08 Jun 2015 12:17 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली अंतर्गत ग्राम कडेसरा कलां पर हाईवे पर एक ट्रक क्लीनर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक के पास मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में चौकीदार की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


रविवार को सुबह जब लोग शौच के लिए गए तो उन्होंने सड़क के किनारे खडे़ ट्रक क्रमांक एचआर - 74 / 0448 के पास सफेद चद्दर से ओढ़े हुए एक युवक को देखा। काफी समय तक कोई चहल कदमी न होने पर लोगों ने आवाज लगाकर उसे जगाने की कोशिश की, परन्तु कोई उत्तर न मिलने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर ट्रक पर मौजूद अन्य लोगों की तलाश की परंतु पुलिस को मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला।

 पुलिस को पता चला कि ट्रक पर मौजूद स्टाफ ने रात में एक ढाबे पर खाना खाया था, जिसके बाद चालक ने ट्रक को बैक किया, उसी समय ट्रक की टक्कर से क्लीनर की मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया। वहीं कुछ लोग इसे अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होना बता रहे है।
विज्ञापन



 बाद में ग्राम पवा के चौकीदार प्रकाश पुत्र छलौने की शिकायत पर ट्रक क्रमांक एचआर - 74 / 0448 के अज्ञात चालक के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही मामले की सत्यता पता लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें