फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख के गांजा समेत पुलिस के हत्थे चढ़े तस्कर

सार

झांसी की एसओजी और बड़ागांव पुलिस ने मंगलवार देर रात ओडिशा से लुधियाना ले जाई जा रही गांजे की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 25 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद हुआ है।

विज्ञापन
गांजा की खेप के साथ पकड़े गए तस्कर व पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी। एसओजी और बड़ागांव पुलिस ने मंगलवार देर रात ओडिशा से लुधियाना ले जाई जा रही गांजे की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 25 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इसके पहले भी इसी रास्ते से गांजे की सप्लाई कर चुके हैं। आरोपी जेल भेज दिए गए।

विज्ञापन

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, गांजे से भरे ट्रक के पारीछा होते हुए गुजरने की सूचना थी। मंगलवार देर रात स्वॉट प्रभारी जितेंद्र सिंह तक्खर एवं बड़ागांव पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने ट्रक को पारीछा बांध की नहर पटरी के पास घेर लिया।
पुलिस ने ट्रक सवार लुधियाना के सेक्टर 32, ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी कृष्णा पुत्र प्रेमचंद एवं रनवीर सिंह पुत्र जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर अंदर रखे सामान के बीच आठ प्लास्टिक की बोरियां मिलीं। इन बोरियों में 114 पैकेट गांजा छिपाया गया था। इसका कुल वजन करीब 112.900 किलोग्राम था। पुलिस ने दो मोबाइल भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि ओडिशा से वह लोग लुधियाना गांजा लेकर जा रहे थे। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दामोदर सिंह, सदानंद यादव, शैलेंद्र चौहान आदि शामिल रहे। (अमर उजाला ब्यूरो)

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें