फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते दुकानदार को कुल्हाड़ी से काट डाला

Tue, 17 Nov 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बबीना (झांसी)। मनकुआं में जुए को लेकर हुए विवाद में दुकान पर सोते दुकानदार को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। मृतक के पुत्र ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


निकटवर्ती ग्राम मनकुआं निवासी राजेंद्र सिंह यादव (50) रविवार की रात में फोरलेन के लकड़देव स्थित हनुमानजी के मंदिर के सामने अपनी चाय की दुकान पर सोया हुआ था। सुबह देर तक सोया देख लोगों ने राजेंद्र को उठाने का प्रयास किया गया तो खून से लथपथ कपड़ों को देख लोगों के होश उड़ गए।

घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष बलजीत सिंह और प्रभारी सीओ सदर आईपीएस सोमेन वर्मा ने घटना की जानकारी ली। पूछताछ के दौरान पुलिस को मनकु आं के पूर्व प्रधान ने बताया कि मारा गया दुकानदार देर रात तक आधा दर्जन लोगों के साथ जुआ खेल रहा था। इसी दौरान कुछ लोग जुए के रुपये उठाकर ले गए, जिन्हें वापस लेने के लिए राजेंद्र सिंह गांव के हरिश्चंद्र व उसके साथियों के पास गया हुआ था, जहां उसका रुपये के देनदेन को लेकर गांव में विवाद हो गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि राजेंद्र सिंह यादव की आरोपियों ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मृतक के पुत्र जितेंद्र यादव ने थाना पुलिस को बताया कि गांव के हरिश्चंद्र यादव पुत्र जगदीश यादव, चिंटू यादव पुत्र जगदीश यादव, रमेश यादव पुत्र मंशाराम यादव, अंगद पुत्र सीताराम ने रुपये के लेनदेन को लेकर उसके पिता राजेंद्र सिंह यादव की एक राय होकर कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने जितेंद्र यादव की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
लोगों ने इसी दौरान पुलिस अफसरों को यह भी बताया कि मनकुआं गांव क्षेत्र के जुए के बडे़ अड्डे के रूप में मशहूर है, जहां दिन-रात जुए के फड़ लगते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें