फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के बाद बदमाश घर के लगा रहे चक्कर

Tue, 03 Nov 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। लूटपाट के बाद बदमाश अब दहशत बनाने के लिए एक परिवार के घर के चक्कर लगा रहे हैं। पीड़ित परिवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मगर बदमाश हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पंचवटी में राजमिस्त्री लक्ष्मी नारायण अहिरवार परिवार समेत रहता है। विगत 27 अक्तूबर को राजमिस्त्री की पत्नी रानी डेढ़ साल की बच्ची के साथ अकेली थी, तभी दोपहर के समय आए एक व्यक्ति ने उनसे कहा कि उसे मकान बनवाना है। उनका पति कब आएगा? इस पर महिला ने बताया कि शाम को आकर मिल लेना।

महिला जब अंदर कमरे में जा रही थी, तभी उक्त बदमाश पीछे से आया चाकू अड़ाकर कान के झुमके, पायल व बक्से में रखे आठ हजार रुपये लूट ले गया था। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस को दी। साथ ही 31 अक्तूबर को यह मामला अखबारों में प्रकाशित हुआ।
विज्ञापन


रविवार की रात दो मोटर साइकिलों पर सवार चार बदमाश राजमिस्त्री के घर पहुंचे और बाहर से ही गाली गलौज करते हुए धमकी दी। दहशत में आए राजमिस्त्री ने किसी तरह फोन कर कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश मौके से भाग निकले। घटना के बाद से राजमिस्त्री का परिवार दहशत में है।

शिकायत वापस न लेने पर सिपाहियों ने धमकाया
झांसी। प्रेमनगर थाने में तैनात दो सिपाहियों ने शिकायत वापस लेने के लिए एक परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता कर धमकी दी। पीड़ित परिवार ने लिखित शिकायत एसएसपी से की है।

एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में ईसाई टोला प्रेमनगर निवासी गायत्री ने बताया कि उसके पति महेश ने विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था। कार्रर्वाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। इस पर विपक्षी ने शिकायत वापस लेने के लिए प्रेमनगर थाना पुलिस का सहयोग किया।

सोमवार को वह अपराह्न के समय तीन बेटियों के साथ घर पर अकेली थीं। इसी बीच प्रेमनगर थाने में तैनात दो सिपाही बाइक से उसके घर आए और मुकदमा वापस लेने की बात कहते हुए गाली गलौज करने लगे। विरोध करने धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें