झांसी। गरौठा थाना पुलिस ने एक महिला के साथ हुए बलात्कार की घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में मामला ‘एक नंबर भरोसा का’ के माध्यम से आईजी कानपुर जोन के पास पहुंचने पर ही दर्ज हो सका।
गरौठा की एक महिला ने बताया कि 20 नवंबर को गांव के ही हीरे उर्फ राजकुमार ने घर में घुस कर बुरा काम किया। इसकी कई बार शिकायत थाना पुलिस से की मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता की शिकायत पर आईजी ने संज्ञान लेकर मामला दर्ज कराया।
बड़ागांव थानांतर्गत गढमऊ निवासी बृजेंद्र नारायण भार्गव ने बताया कि सुनील भार्गव ने धमकी दी है कि चुनाव के नतीजे के बाद हम तुम्हारी मुंडी काट लेंगे। इसकी शिकायत पुलिस से की मगर कार्रवाई नहीं की गई।
‘एक नंबर भरोसा का’ के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। प्रेमनगर थानांतर्गत आजादपुरा निवासी सुनील साहू की शिकायत पर मुरारी व महेश के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई हुई।