फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी कैशियर से 75 हजार छीन ले गए बदमाश

Fri, 12 Jun 2015 01:23 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त आवास के पास गुरुवार की दोपहर पल्सर सवार नकाबपोश बदमाश पीडब्ल्यूडी के कैशियर से 75 हजार रुपये से भरा बैग छीन कर भाग गए। कैशियर ने कार्यालय के चपरासी के साथ शोर मचाते हुए पीछा भी किया, मगर बदमाश बीकेडी चौराहा के पास से होकर भाग निकले।
विज्ञापन

कचहरी चौराहा के पास पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड लोनी बी में जमुना प्रसाद रायकवार पुत्र छक्कीलाल निवासी कैमासन नगर, कानपुर रोड नवाबाद कैशियर के पद पर तैनात हैं। गुरुवार को कार्यालय के छोटे - मोटे खर्च के लिए उन्होंने स्टेडियम के सामने स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य ब्रांच से 75 हजार रुपये निकाले। उनके साथ कार्यालय का चपरासी अशोक कुुमार भी था।
कैशियर ने बताया कि बैंक से निकाले रुपये हैंड बैग में रख कर वह बाइक पर बैठ गए, जबकि अशोक गाड़ी चला रहा था। जैसे ही वह पंचतंत्र पार्क के पास पहुंचे वैसे ही पीछे से तेजी से आए पल्सर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से नोटों से भरा बैग छीन लिया। छीनाझपटी में बैग की बेल्ट भी टूट गई। लेकिन, बदमाश बैग लेकर बीकेडी की ओर भाग लिए। वारदात होते ही वह व चपरासी ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया मगर बीकेडी चौराहा के पास बदमाश चकमा देकर भाग गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी कल्याण सिंह, नवाबाद व सीपरी बाजार थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पल्सर सवार बदमाशों की तलाश में पुलिस ने घेराबंदी करके चेकिंग करवाई मगर कोई सफलता नहीं मिली।

आपे चालक को पीट कर नकदी लूटी
झांसी। कोतवाली थानांतर्गत मोहल्ला ढिमरयाना अंदर अली गोल खिड़की में शराब के लिए रुपये नहीं देने पर पांच लोगों ने आपे चालक को पीट कर नकदी लूट ली। यह मामला एसएसपी के आदेश पर गुरुवार को थाने में दर्ज कराया गया है। मोहल्ला ढिमरयाना निवासी शकुंतला पत्नी करोड़ी ने बताया कि उसका पुत्र महेंद्र आपे चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। क्षेत्र में कान्हा, संजू, मुन्ना, राजन, खेमचंद्र आदि  अवैध कारोबार करते हैं। आरोप है कि तीन जून की रात करीब 11 बजे उनका पुत्र आपे चलाकर घर लौट रहा था। रास्ते में आरोपियों ने उसे रोका और गाली-गलौज करते हुए शराब के लिए 1500 रुपये मांगे। इनकार करने पर आरोपियों ने पुत्र के साथ मारपीट की और जेब से दिनभर की कमाई के 1200-1500 रुपये लूट लिए। पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने थाने पर शिकायत की मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें