संपत्ति हड़पकर महिला की हत्या के मामले में नामजद आरोपी प्रापर्टी डीलर से शनिवार को नवाबाद थाना पुलिस ने पूछताछ की। वहीं, नगर के मुख्य बाजारों में प्रापर्टी डीलर के गिरफ्तारी होने की चर्चा जोरों पर रही।
उल्लेखनीय है कि नवाबाद थाने में सिविल लाइन के फ्लावर कंपाउंड निवासी प्रखर बुधौलिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कोतवाली के बड़ा बाजार निवासी प्रापर्टी डीलर संजय वर्मा का उनके घर पर आना जाना था। 10 मई 2015 की रात संजय अपने कुछ बंदूकधारी साथियों के साथ उसके घर आए। उस समय मां प्रियंका बुधौलिया पत्नी स्व आनंद कुमार और छोटा भाई विनायक बुधौलिया (7) घर पर थे। आरोपियों की मां से तेज बहस हुई। इस बीच छोटे भाई को डांटकर दूसरे कमरे में भेज दिया गया, जहां वह कुछ देर बाद सो गया। सुबह जागने पर छोटे भाई को मां मृत पड़ी मिली। मां की हत्या की गई थी। आरोपियों ने दबाव बनाकर शव को पोस्टमार्टम नहीं होने नहीं दिया था। आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों से उनकी संपत्ति हड़प ली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विनायक के कमल बंद बयान दर्ज कर लिए थे। शुक्रवार को नवाबाद थाना पुलिस संजय वर्मा को पूछताछ के लिए अपने साथ ले आई। पुलिस ने प्रोपर्टी डीलर से कई घंटों तक पूछताछ की। हालांकि, देर रात तक पुलिस इस बारे में कुछ भी बताने से बचती रही।