फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक छात्रों में संघर्ष, लाठी-डंडे चले

विज्ञापन
fight, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। पॉलीटेक्निक छात्रों के दो गुटों के बीच शनिवार दोपहर आईटीआई रेलवे क्रॉसिंग के पास संघर्ष हो गया। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। संघर्ष से भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर सीपरी बाजार थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घेराबंदी कर दो दर्जन से अधिक छात्रों को पकड़ लिया। परीक्षा नजदीक होने की वजह से सभी के चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पॉलीटेक्निक कालेज में शुक्रवार को परीक्षा के फार्म जमा किए जा रहे थे। इस दौरान फार्म जमा करने वाले छात्रों की लाइन में लगने को लेकर दो छात्रों के बीच मारपीट हो गई। इसकी सूचना मिलने पर दोनों छात्रों के दोस्त मौके पर पहुंच गए और उनके बीच गुत्थमगुत्था हो गई। कॉलेज प्रशासन की सूचना पर ग्वालियर रोड चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। अंदर ही अंदर छात्रों के बीच एक-दूसरे को नीचा दिखाने की आग सुलग रही थी।

शनिवार को छात्रों का एक गुट रेलवे क्रॉसिंग की तरफ से आ रहा था, जिसकी भनक लगने पर दूसरा गुट भी पहुंच गया। दोनों गुटों के आमने-सामने आने पर संघर्ष हो गया। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। इससे वहां से गुजर रहे राहगीरों के बीच अफरातफरी मच गई। पथराव में जब एक गुट भारी पड़ा तो दूसरे गुट के छात्र दौड़कर थाना सीपरी बाजार पहुंचे और पूरे मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


इस पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी करके दो दर्जन से अधिक छात्रों को पकड़ लिया। संघर्ष की सूचना मिलने पर कालेज के शिक्षक भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परीक्षा नजदीक होने की वजह से पकड़े गए छात्रों को समझा-बुझाकर छोड़ दिया।

थानाध्यक्ष सीपरी बाजार कामता प्रसाद ने बताया कि आपस में भिड़ने वाले छात्र फाइनल ईयर के हैं, जो कुछ दिन बाद परीक्षा देकर चले जाएंगे। उनके भविष्य को देखते हुए समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें