फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी मंडल दफ्तर में चोरी का प्रयास

Tue, 30 Jan 2018 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
pnb, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
रविवार की रात में बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय में घुसकर चोरी करने का कोशिश की। अंदर नहीं घुस पाने पर बदमाश पानी की टंकी में लगे पाइप चोरी कर ले गए। साथ ही बाहर रखे एसी के आउटर को भी क्षतिग्रस्त कर गए। सुबह बाहर का सामान अस्त-व्यस्त मिलने पर बैंककर्मियों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 थाना नवाबाद इलाके में आरटीओ कार्यालय के सामने पंजाब नेशनल बैंक का मंडल कार्यालय व भारतीय जीवन बीमा निगम का कार्यालय है। रविवार की रात में बदमाशों ने बैंक के दफ्तर में घुसने की कोशिश की। नहीं घुस पाने पर बैंक के बाहर रखे एसी के आउटर को क्षतिग्रस्त कर दिया। बदमाश पानी की टंकी में रखे पाइप चोरी कर भाग गए। सोमवार की सुबह कर्मचारी बैंक पहुंचे तो एसी आउटर व ताले पर चोटों के निशान देखकर नवाबाद थाने में सूचना दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक मिश्रा ने पहुंचकर मामले की छानबीन की। कर्मचारी राजेश चंद्र प्रकाश सक्सेना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें