फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर गर्डर रख ट्रेन पलटाने की साजिश

Mon, 03 Jul 2017 12:13 AM IST
amarujala
विज्ञापन
track - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। पटरी पर लोहे का गर्डर रख ट्रेन को पलटाने की साजिश की गई। लेकिन, सतर्कता से हादसा टल गया। इंजन क्षतिग्रस्त हुआ, जिसे बदलकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। 
विज्ञापन

बीती रात यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 12447 झांसी से ग्वालियर के लिए रात पौने बारह बजे चली। ग्वालियर के पास सिथौली के पास ड्राइवर को पटरियों के आगे लोहे का गर्डर नजर आया। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इसके बाद भी ट्रेन गर्डर से टकरा गई, जिससे इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन रोक दी गई। सूचना पाकर आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट आशीष मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इंजन बदलकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। आंतरी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की एफआईआर दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें