फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद हेमामालिनी के प्रतिनिधि बच्चे के अपहरण में फंसे

विज्ञापन
police - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सांसद हेमामालिनी के प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा के खिलाफ अपने साढ़ू के बच्चे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक अपहरण का ये मामला 25 दिसंबर, 2012 का है। हालांकि पुलिस के अनुसार बच्चा अपनी मां के पास सुरक्षित है।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के धौलीप्याऊ की नारायणपुरी कालोनी निवासी मनोज शर्मा का आरोप है कि उनके पांच माह के पुत्र हर्षित का 25 दिसंबर, 2012 को धौलीप्याऊ तिराहे से अपहरण किया गया।

अपहर्ता सिविल लाइंस के बसंतर मार्ग निवासी जनार्दन शर्मा, हरेंद्र शर्मा, सदर बाजार के जहरखाना निवासी इशरार अली, कृष्णानगर के शास्त्रीनगर निवासी ग्रीस चतुर्वेदी और उनके चार-पांच साथी हैं। साढ़े छह साल से वह इन अपहरणकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटकते रहे। आखिरकार सीओ सिटी जगदीश चंद सिंह के आदेश पर एक जुलाई, 2017 को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हो सकी।
विज्ञापन



सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा का कहना है कि उनके साढ़ू मनोज ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कराने में भाजपा के फर्जी लेटर पैड का इस्तेमाल किया गया है। कोतवाली प्रभारी डीएन मिश्रा का कहना है कि जानकारी करने पर पता चला है कि बच्चा अपनी मां के पास है। अपहरण का रिपोर्ट झूठी प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें