फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश प्रकरण में दो पर एनएसए

विज्ञापन
jail - फोटो : demo
विज्ञापन
 खुशीपुरा पानी की टंकी के पास झाड़ियों में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) की कार्रवाई की है। रिपोर्ट शासन को भेज दी है। इस मामले में पुलिस चार लोगों को जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

26 नवंबर की सुबह खुशीपुरा पानी की टंकी के मैदान के पास झाड़ियों में तीन गोवंश के कटे सिर, सींग, खुर व खाल मिलने के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया था। मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों ने  कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था। इस मामले में नवाबाद प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर कुरैश नगर में दबिश देकर कईयों को पकड़ा था। पुलिस ने इस मामले में इसरार, शब्बीर, जाकिर व आजाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पड़ताल के दौरान पुलिस ने मामला गंभीर मानते हुए आरोपी जाकिर व आजाद पर एनएसए की कार्रवाई की है। नवाबाद प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि एनएसए की कार्रवाई कर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। अभी और लोगों के नाम सामने आने के बाद सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें