फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

Mon, 31 Aug 2015 11:13 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसरांय क्षेत्र के मातवाना मुहल्ले में एक युवती ने आत्महत्या नहीं की बल्कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसके शव को पंखे पर लटकाया गया था। यह आरोप मृतका के पिता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में लगाया है।
विज्ञापन

एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में गुरसरांय क्षेत्र के मातवाना मुहल्ला निवासी जय गोविंद मिश्रा ने बताया कि विगत सत्ताइस अगस्त को उनकी पत्नी नीतू रक्षाबंधन पर मायके गई थीं। वह बाबई में स्थित विरसिंगपुरा पढ़ाने गया था। घर पर उनकी 17 व 9 वर्ष की दो बेटियां थीं। शाम को जब वह घर वापस आया तो उसे पता लगा कि उसकी बड़ी बेटी का शव साड़ी के फंदे पर पंखे पर झूल रहा है। उनकी छोटी बेटी ने बताया कि गांव के चार युवक घर आए थे। उस वह आगे के कमरे में टीवी देख रही थी। चारों के जाने पर जब वह अंदर गई तो दीदी पंखे पर लटक रहीं थीं। उनकी बेटी के शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। पुलिस उनकी बेटी का मोबाइल भी साथ ले गई, जिसमें उक्त युवकों द्वारा धमकाने की बात उनकी बेटी ने अपनी मां को बताई थी। उक्त युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उनकी बेटी को पंखे पर लटका दिया। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। मगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की जगह उनसे आत्महत्या का प्रार्थना पत्र लिखवा लिया। पीड़ित ने एसएसपी से उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें