फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में सांसद के गनर की मौत, पुत्र समेत चार घायल

Wed, 21 Jun 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। बबीना थाना क्षेत्र में ललितपुर हाईवे पर कार पलटने से सपा के राज्यसभा सांसद चौधरी मुनव्वर सलीम के गनर धीरज प्रकाश मारावी (38 वर्ष) की मौत हो गई। जबकि, कार में सवार उनके पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। सांसद रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए विदिशा से झांसी आ रहे थे।
विज्ञापन

नगर निगम के पार्षद तनवीर आलम की ओर से बस स्टेंड के पास स्थित कुंज वाटिका में मंगलवार की शाम रोजा इफ्तार आयोजित किया गया था।
इसमें शामिल होने के लिए सांसद चौधरी मुनव्वर सलीम विदिशा से यहां आ रहे थे। उनके साथ दो गाड़ियां थीं। आगे वाली गाड़ी में सांसद चल रहे थे, जबकि पीछे कार में उनके पुत्र चौधरी मुदस्सर सलीम, गनर और तीन अन्य लोग थे।
कार सांसद के पुत्र चला रहे थे। ललितपुर रोड पर बड़ोरा चौराहे पर अचानक उनके पुत्र की गाड़ी के आगे गाय आ गई, जिसे बचाने के लिए चक्कर में उन्होंने ब्रेक लगा दिए। इससे असंतुलित होकर गाड़ी पलट गई।
विज्ञापन

कार में सवार सभी लोग घायल हो गए, जिन्हें झांसी मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उपचार के दौरान गनर मध्य प्रदेश पुलिस के सिपाही जिला मंडला निवासी धीरज प्रकाश मारावी की मौत हो गई। जबकि, घायल सांसद के भांजे शौकत, बबलू और अनस का इलाज जारी है। सांसद पुत्र को भी चोट लगी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें