फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से दूधिया घायल,पुलिस बेखबर

Fri, 30 Sep 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
विज्ञापन
गोली लगने से दूधिया घायल,पुलिस बेखबर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कोतवाली का झारखड़िया मोहल्ला बृहस्पतिवार को कई बार गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। गोली लगने से एक दूधिया गंभीर रूप से घायल हो गया।  दोपहर से देर रात तक एक बदमाश ने नशे की हालत में कई बार फायरिंग की। वह कभी हवा में गोली चलाता तो कभी इधर-उधर।
विज्ञापन


दहशत फैल गई और दुकानें बंद हो गई। शाम को यह मामला थाने तक पहुंच गया मगर पुलिस शांत बैठी रही। रात करीब पौने सात बजे जयराम खैर (58) साइकिल से दूध बांटने के लिए घर से निकले। लोकमान्य कन्या इंटर कालेज के पास हाथ में गोली लगने से वह  जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें मेडिकल कालेज के लिए रैफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी आशीष मिश्रा का कहना है कि उन्हेें न तो फायरिंग की जानकारी है और न ही किसी के घायल होने की।

टेंडर के प्रपत्र लेकर भागा जिला पंचायत सदस्य
झांसी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कार्यालय से बुधवार को जिला पंचायत सदस्य एक ठेकेदार के टेंडर प्रपत्र लेकर भाग गया। इस मामले की रिपोर्ट नवाबाद थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता लक्ष्मी नारायण की ओर से दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक सहायक अभियंता शिव प्रसाद, शिविर सहायक आशीष कुमार दुबे और प्रशासनिक अधिकारी रमेश चंद्र स्वर्णकार टेंडर की टेंडर खुलवाने के लिए अपर जिलाधिकारी कार्यालय गए थे।

वे टेंडर खोल रहे थे, तभी एक अज्ञात ठेकेदार ने सुरेश चंद्र दुबे ठेकेदार की फाइल उठाई और कुछ प्रपत्र खींच लिए और भाग निकला। वहां पर उपस्थित लोगों ने बताया कि प्रपत्र लेकर जाने वाला व्यक्ति भिटौरा का अनिल यादव है, जो जिला पंचायत सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें