फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मम्मा उठो...मम्मा उठो ना’

Wed, 31 Aug 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
murder case, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
झांसी। ‘मम्मा उठो...मम्मा उठो ना। आपके चोट लगी है। पानी पी लो। क्यों नहीं उठ रही हो? क्या हो गया है मेरी मम्मा को? वह सुबक रही थी। पूनम की चार साल की बेटी एंजिल की इस मासूमियत पर वहां मौजूद हर किसी के आंसू आ गए।  
विज्ञापन


सोमवार की रात को मां के हाथ पर सिर रखकर लोरी सुनते सोई एंजिल को क्या पता था कि सुबह जब वह जागेगी तो उसकी मां हमेशा के लिए सो चुकी होगी। सुबह एंजिल उठी और बोली मम्मा उठो... भूख लग रही है। कोई जवाब न मिलने और मां के गले से दुपट्टा लिपटा देख अबोध ने सोचा कि मां के चोट लग गई है, तो वह पलंग से उतरी और फ्रीज खोलकर पानी की बोतल लाई। उसने मां के मुंह में पानी डाला मगर शरीर में कोई हलचल नहीं हुई।

इसके बाद वह दरवाजा खोल पड़ोस में गई वहां एक महिला को बताया कि मम्मा जाग नहीं रही हैं। उनके चोट लग गई है। पड़ोसी महिला एंजिल को गोद में लेकर उसके घर पहुंची तो सामने पूनम का शव था। महिला ने आसपड़ोस के लोगों को बताया। एंजिल रट लगाए थी कि मम्मा के पास जाना है। पुलिस ने एंजिल से प्यार से पूछताछ की लेकिन उसने सिर्फ इतना कहा-मम्मा के चोट लगी है, इन्हें जगा दो। 
विज्ञापन



ससुराल वालों को पति पर शक
पुलिस पूनम का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर कॉल डिटेल खंगाल रही है। दो नंबरों पर पुलिस का ध्यान केंद्रित है। एक नंबर पर पूनम की रोज दिन और देर रात तक कई बार बात होती थी। पूनम की मां और बड़ी बहन को आशंका है कि हत्या के पीछे विनीत है। 

पुलिस पति विनीत राजपूत की लोकेशन भी पता कर रही है ताकि पता लग सके कि सोमवार को दिन में और रात में वह कहां था? विनीत का कहना है कि वह एक हफ्ते से कानपुर में था। वहां बीते रविवार को उसकी छोटे साले से मुलाकात हुई थी। सोमवार को भी कानपुर में था और रात को अपने एक नजदीकी रिश्तेदार के घर में सोया था।

विनीत ने बताया कि शांति निवास कालोनी में रहने वाले गौरव ने सुबह 11 बजे फोन पर बताया कि पूनम की हत्या कर दी गई है। विनीत की सास गीता और साली पिंकी का आरोप है कि विनीत सोमवार को झांसी में था। यह बात एंजिल भी बता रही है। उन्हें आशंका है कि विनीत ने पूनम की जान ली है। पुलिस का दावा है कि इस हत्याकांड से परदा जल्दी ही उठेगा।
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें