फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में चोरी करने वाली महिला गैंग गिरफ्तार

Sun, 06 May 2018 01:55 AM IST
amarujala
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
ट्रेनों में चोरियां करने वाले एक  गिरोह की तीन महिलाओं को जीआरपी ने स्टेशन से गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ है। महिलाएं लंबे समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रही थीं। पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज कर महिलाओं को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


ट्रेनों में लगातार हो रहीं चोरी की वारदातों से जीआरपी की नींद उड़ी हुई है। शनिवार सुबह जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ प्लेटफार्म नंबर 4/5 से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। थाने लाकर पूछताछ करने पर महिलाओं ने अपने-अपने नाम ग्वालियर के थाना हजीरा क्षेत्र स्थित झोपड़पट्टी निवासी रोशनी, संगीता और अंजली बताए।

इनके पास से पुलिस ने दो बैग व मोबाइल बरामद किए। बैग में चोरी का माल, पासपोर्ट व अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ मेें पता चला है कि महिलाएं गिरोह बनाकर ट्रेनों में सवार होती थीं। इसके बाद भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाकर सामान लेकर उतर जाती थीं। अब तक कई चोरी की वारदातों को भी अंजाम दे चुकी हैं। ये महिलाएं ग्वालियर से ट्रेनों में सवार होकर आगरा और झांसी स्टेशन के लिए सवार होती थीं। इसके बाद घटना को अंजाम देकर छोटे स्टेशनों पर उतर जाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें