फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी की टीम रही नंबर वन

Wed, 12 Aug 2015 01:02 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अंतर जनपदीय वैज्ञानिक अनुसंधान एवं पुलिस फोटोग्राफी प्रतियोगिता में झांसी की टीम पांच पुरस्कार जीतकर पहले स्थान पर रही जबकि कानपुर नगर ने दूसरा स्थान पाया। नौ जिलों से आई टीमों से दो टीमें चुनी गई हैं, जो लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगी। समापन समारोह में एसपी सिटी ने टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन



पुलिस लाइन में आठ अगस्त को शुरू हुई प्रतियोगिता का मंगलवार की सायं समापन हुआ। इस मौके पर घोषित परिणाम के तहत झांसी की टीम प्रथम रही, जिसमें इंस्पेक्टर बलजीत सिंह, एसआई संजीव कुमार यादव, एसआई राजीव कुमार वैश्य, एचसीबी आशुतोष दुबे व कांस्टेबल रवि प्रकाश शामिल थे। इसमें बलजीत ने पैकेजिंग एवं फोरवर्डिंग व मेडिको लीगल मुकाबले में प्रथम, संजीव यादव ने विधि विज्ञान लिखित व फोटोग्राफी में प्रथम व आशुतोष दुबे ने हुलिया बयान में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कानपुर की टीम में इंस्पेक्टर राम अवध सिंह, एसआई मोहित कुमार, एसआई सुनील यादव, एचसीपी कालीदीन व कांस्टेबिल रोहित रहे।


तदुपरांत नौ जिलों की प्रतिभाग करने वाली टीमों से चयन करके दो टीमें बनाई गई, जो लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगी। प्रथम टीम में बलजीत सिंह, एसआई संजीव कुमार, एसआई मोहित कुमार, एससीपी आशुतोष दुबे, कांस्टेबल रोहित हैं। दूसरी टीम में इंस्पेक्टर राम अवध सिंह, एसआई गुलाम हुसैन, एसआई मुकेश शर्मा, एचसीपी साबिर बेग व कांस्टेबिल रविकांत मिश्रा चुने गए हैं। प्रतियोगिता लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक कृष्ण मणि यादव व विनोद कुमार और झांसी के वैज्ञानिक हेमंत कुमार की देखरेख में आयोजित की गई। समापन समारोह में एसपी सिटी राजेश कुमार ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें