फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिली 4500 क्वार्टर अवैध शराब

Fri, 31 Jul 2015 11:33 PM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंछ थाना पुलिस ने मध्य प्रदेश व पंजाब से तस्करी कर लाई गई अवैध शराब को कसबे के एक कुएं से बरामद किया है। माना जा रहा है कि शराब को पंचायत चुनाव में खपाने की योजना थी। माफियाओं ने पुलिस से बचाने के लिए 4500 क्वार्टर शराब कुएं में छिपा दी थी। मामले में क्षेत्र के एक शराब माफिया के नाम की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को कसबा निवासी अनंतराम तिवारी बड़ेरा रोड पर स्थित अपने खेत में बने सिद्ध बाबा के मंदिर पर पूजा करने गए थे। खेत में मंदिर के पास ही कुआं बना है। पूजा के बाद अनंतराम ने देखा की कुएं के बगल में रखा लाही का कूड़ा नदारद है। जिज्ञासावश उन्होंने कुएं के अंदर देखा तो उसमें शराब के क्वार्टर पानी में तैरते दिखे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पानी में तैर रहे शराब के क्वार्टर दिखाई दिए लेकिन अंधेरा होने के कारण उस समय नहीं निकाले जा सके। शुक्रवार को सुबह ग्राम सलेमापुर से तीन लोगों को बुलवाकर कुएं से शराब के सभी क्वार्टर निकलवाए और गिनती कर बोरों में भरा गया। करीब 28 बोरियों में 4500 क्वार्टर बरामद किए गए। इन पर मध्य प्रदेश व पंजाब के लेबल लगे हैं।
एसओ उदयभान गौतम का कहना है कि शराब छिपाने वालों का शीघ्र पता लगाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कसबा के लोग दबी जुबान से क्षेत्र के एक शराब माफिया के नाम की चर्चाएं कर रहे हैं। चर्चाएं है कि यह शराब माफिया करीब दो साल से क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें