फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी और समाजसेवियों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित

Fri, 02 Feb 2018 01:18 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
ramnaik - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। शुक्रवार को जाखलौन में राज्यपाल रामनाईक के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए बृहस्पतिवार को पुलिस-प्रशासन ने फ्लीट कारों के साथ रिहर्सल किया और सुरक्षा व्यवस्था समेत आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, विद्यालय प्रशासन ने भी कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन

जाखलौन कस्बा स्थित बुंदेलखंड इंटर कॉलेज की स्थापना के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसके लिए मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक शामिल होंगे। अध्यक्ष जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे और अतिथियों के रूप में राज्यमंत्री मन्नू कोरी, कुलपति बुंदेलखंड विश्वविद्यालय डा. सुरेंद्र दुबे, झांसी विधायक रवि शर्मा, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा शामिल होंगे। राज्यपाल के आगमन और सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस लगातार व्यवस्थाओं में जुटी रही। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार की दोपहर फ्लीट दस्ते के साथ रिहर्सल किया और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा राज्यपाल के आने वाले सड़क मार्ग पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक बिंदुओं को परखा। इसके लिए एसपी सलमान ताज पाटील, एएसपी अवधेश कुमार विजेता, सीओ हिमांशु गौरव समेत सभी प्रमुख अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने स्वर्ण जयंती पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन बृहस्पतिवार को

यह विद्यार्थी होंगे सम्मानित
एमएसडी महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को मेधावी छात्र-छात्राओं, शिक्षाविदों, समाजसेवियों और अनुसूचित वर्ग की मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल द्वारा बुंदेलखंड इंटर कॉलेज के कक्षा दसवीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले पांच छात्राएं आकांक्षा, मेघा साहू, लक्ष्मी, तनुप्रिया सोनी, खुशबू नायक और तीन छात्रों देव लिटौरिया, आकाश, जयदेव सम्मानित होंगे। इसके अलावा इंटरमीडिएट में चार छात्राएं अभि जैन, कल्पना, दीक्षा पुरोहित, स्नेहा सिंह के अलावा छात्र विकास साहू, अंकित पुरोहित, शोभाराम, मयंक साहू और श्यामलाल को सम्मानित किया जाएगा। वहीं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छह मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें पूनम, झलक, सोनम सहरिया, रामकुमार, कमलेश, बलराम को सम्मानित होंगे।
विज्ञापन


शिक्षाविद और समाजसेवी होंगे सम्मानित
राज्यपाल द्वारा जिले के शिक्षाविद और समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षाविदों में प्रताप सिंह परिहार, पुरुषोत्तम नारायण द्विवेदी, लखन लाल गोस्वामी, डा. जनक किशोरी शर्मा, भगवान दास मिश्र, स्वामी शरण पुरोहित, नारायण दास साहू, डॉ. पूरन सिंह निरंजन, भगवत नारायण शर्मा, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी और भगवान सिंह बुंदेला सम्मानित होंगे। इसी तरह समाजसेवियों में प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री डॉ. अरविंद कुमार जैन, साहू समाज के संरक्षक कांशीराम साहू, धर्मेंद्र गोस्वामी, विजय सिंह, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, लक्ष्मन प्रसाद पाटकार, कैलाश नारायण पाठक, अनंतराम तिवारी, रामसेवक पाठक सम्मानित होंगे।

यातायात रहेगा बंद
राज्यपाल थाने के सामने स्थित मैदान पर बने हैलीपैड से चलकर बुंदेलखंड इंटर कालेज पहुंचेंगे। यहां से 15 मिनट के बाद वह एमएसडी कॉलेज के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान ललितपुर-देवगढ़ मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। यातायात प्रभारी केएन सिंह ने बताया कि फ्लीट आने और जाने के दौरान मुख्य मार्ग को पूरे तरीके से बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी प्रमुख जगहों पर बेरीकेडिंग लगाई गई है और सिपाही तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग व्यवस्था के लिए भी यातायात विभाग के सिपाही तैनात किए गए हैं।

राज्यपाल के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार को रिहर्सल कर तैयारियों का जायजा भी लिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जनपद की पुलिस के अतिरिक्त बाहर से एक कंपनी पीएसी, 150 पुलिसकर्मी और दो सीओ को सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

- सलमान ताज पाटील, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें