फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में उप महाप्रबंधक के बेटे व पत्नी की मौत

विज्ञापन
road accident - फोटो : demo
विज्ञापन
शुक्रवार को दोपहर शिवपुरी मार्ग पर घुटैला गांव के पास गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई कार खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में बिजली विभाग के उप महाप्रबंधक राहुल साहू के बेटे की मौत हो गई। उनकी पत्नी को अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सुभाष गंज में शोक का माहौल रहा। अधिकांश बाजार बंद रहा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सुभाष गंज निवासी व्यापारी विनोद साहू की पुत्री नेहा साहू (30) की तीन साल पहले मध्यप्रदेश के पन्ना में रहने वाले राहुल साहू के साथ शादी हुई थी। राहुल बिजली विभाग शिवपुरी में उप महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार को राहुल और नेहा अपने सात माह के बेटे रिदान के साथ झांसी अपनी ससुराल आए थे। शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे कार से वह तीनों शिवपुरी के लिए रवाना हो गए। कार राहुल चला रहे थे। नेहा बेटे के साथ पीछे की सीट पर बैठी थीं। करीब साढ़े ग्यारह बजे वह जब शिवपुरी के नजदीक थे, तभी घुटैला गांव के पास हाइवे पर एक गाय अचानक कार के  सामने आ गई। ब्रेक लगाने पर कार बेकाबू हो गई और पलटती हुई पास की खाई में जा गिरी। हादसे में नेहा और रिदान गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि राहुल को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर एकत्रित हुए लोगों की मदद से तीनों को शिवपुरी के जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रिदान को मृत घोषित कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर नेहा को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया। शनिवार की सुबह नेहा ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सुबह दस बजे नेहा का शव सुभाष गंज लाया गया। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में ससुराल के लोग शव को लेकर पन्ना के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें