फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने पार्क में बुलाया, परिजनों ने पीटा

Sat, 21 May 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fight, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
 युवती ने पार्क में बुलाया, परिजनों ने पीटा
विज्ञापन


झांसी। शुक्रवार की दोपहर पंचतंत्र पार्क में एक युवती से से मिलने के लिए आए युवक की पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने पिटाई कर दी। वहां, से गुजर रहे एसपी देहात की सूचना पर सीपरी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती से मिलने आए युवक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र का तिलियानी बजरिया निवासी युवक काफी समय से मिशन कंपाउंड की एक युवती के पीछे दोस्ती करने के लिए पड़ा हुआ था। वह उसे आए दिन फोन करता रहता था तथा मुलाकात करने के लिए दबाव बनाता था। परेशान युवती ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी तथा उसके परिजनों ने युवक को सबक सिखाने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन


प्लानिंग के तहत लड़की ने लड़के को फोन करके मुलाकात करने के लिए पंचतंत्र पार्क में बुलाया। पार्क के गेट पर खड़े युवक ने जैसे ही लड़की से बात करना शुरू किया वैसे ही वहां मौजूद युवकों ने उसकी जमकर धुनाई करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान वहां से गुजरे एसपी देहात दिनेश सिंह ने जब युवक को पिटते देखा तो सीपरी बाजार थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक मारपीट करने वाले ़युवक भाग गए। पुलिस युवती से मिलने आए युवक को लेकर थाने पर आ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें