फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की कुल्हाड़ी से हत्या

Sat, 28 Nov 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गांव कोट बेहटा में बृहस्पतिवार की रात खेत पर सोते समय वृद्ध किसान की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई। मध्यरात्रि जब छोटा भाई देखने गया तो चारपाई पर खून से लथपथ शव देखकर उसके होश उड़ गए। घटना से गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गांव कोट बेहटा निवासी जयराम यादव (60) पुत्र भैयालाल के खेत पर पानी खींचने का इंजन लगा हुआ है, जिसकी देखरेख के लिए खेत पर परिवार के सदस्य बारी-बारी से सोते थे। बृहस्पतिवार की रात जयराम यादव इंजन की रखवाली को खेत पर सोने गया। कुछ दूरी पर उसका भाई रतिराम यादव भी सोने गया था।

रात करीब 12 बजे रतिराम यादव जागकर टहलते हुए जयराम को देखने गया तो चारपाई पर खून से लथपथ शव देखकर सन्न रह गया। वह शोर मचाते हुए गांव की तरफ दौड़ा, जिसपर गांव के लोग उसके साथ खेत पर पहुंचे। जानकारी होने पर जयराम के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस नेे मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रतिराम यादव ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जयराम की गर्दन, चेहरे और सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया गया, जिससे उसकी मौत हुई है। परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश से इनकार किया है। मगर वारदात का तरीका रंजिश होने की वजह से हत्या की ओर इशारा कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें