फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्रवधू की जगह ससुर को कर दिया मृत घोषित

Thu, 28 Apr 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
death, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक की लापरवाही से बुधवार को मेडिकल चौकी पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे बाद खुलासा हुआ कि जिंदा आदमी को मृत दर्शाकर मेमो काट दिया गया है।
विज्ञापन


 बुधवार की सुबह ललितपुर के पूरा कला थानांतर्गत गांव कंधारी कला निवासी गुड्डो (35) पत्नी दयाली की मौत हो गई। चिकित्सक ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेजकर दयाली के पिता किशोरी (55) को मेमो में मृत घोषित कर दिया। यही नहीं, पोस्टमार्टम के लिए उसका मेमो काटकर पुलिस चौकी भेज दिया। पुलिस किशोरी का पंचायतनामा भरने के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंची तो वहां शव नहीं मिला।

पुलिस ने मेमो से शवों का मिलान कराया तो एक शव कम निकला। इससे पोस्टमार्टम हाउस कर्मियों में हड़कंप मच गया और शव की तलाश शुरू हो गई। जब पोस्टमार्टम हाउस कर्मियों की जुबान से किशोरी का शव गायब होने की बात लोगों ने सुनी तो किशोरी सामने आ गया। उसने पुलिस को बताया कि वह मरा नहीं बल्कि जिंदा है। मरने वाली उसकी पुत्रवधू  गुड्डो है। इस पर पुलिस मेडिकल कालेज पहुंची और चिकित्सक को गलती सुधारने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें