फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्री की शादी को इकट्ठा किए जेवरात चुरा ले गए चोर

Thu, 23 Jul 2015 12:07 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाश राजगढ़ में एक राज मिस्त्री के सूने घर से हजारों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। चोरी गए जेवरात राज मिस्त्री ने अपनी बेटी की शादी के लिए बनवाए थे।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना क्षेत्रांतर्गत राजगढ़ के विलेज स्कूल के पास रहने वाले कन्हैया लाल प्रजापति मंगलवार की शाम अपने तीन बच्चों व पत्नी के साथ अपने ममिया ससुर के पुत्र की शादी में नंदनपुरा गए थे। रात में वह परिवार के साथ नंदनपुरा में ही ठहर गए। बुधवार की सुबह उन्हें मुहल्ले में ही रहने वाले एक लड़के ने मोबाइल पर बताया कि  घर के ताले टूटे हुए हैं। वह तुरंत  परिवार के साथ घर वापस लौट कर आए। घर आने पर उन्हें चोरी होने का पता लगा। चोर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब ढाई तोला सोने के जेवरात, डेढ़ किलो चांदी के जेवर व तीस हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए थे।
सूचना पर पहुंची बिजौली चौकी पुलिस व कोबरा के जवानों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कन्हैया लाल ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी के लिए पाई पाई एकत्र कर जेवर बनवाए थे जो चोर चुरा कर ले गए। घटना के कारण मां- बेटी का रो- रोकर बुरा हाल रहा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें