फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपकर्मी ने ही रची थी मैनेजर से लूट की कहानी

Thu, 23 Jul 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बसिरहा गांव के पास पेट्रोल पंप के मैनेजर से हुई लूट में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार की रात खुर्रमपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए तीन बदमाश भाग निकले। धरे गए बदमाशों के पास से लूटे गए 17600 रुपये, तमंचा, कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट लगी एक बाइक बरामद हुई है। यह खुलासा बुधवार को पुलिस लाइन परिसर में एएसपी नगर विनोद कुमार ने किया।
विज्ञापन


एएसपी के अनुसार, बसिरहा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर रोहित कुमार मैनेजर हैं। यहीं पर बरदह थाने के गोठाव गांव निवासी मुकेश बिंद काम करता था। पांच जुलाई को मुकेश ने मैनेजर को लूटने की योजना तैयार की। दो दिन बाद सात जुलाई की दोपहर स्वयं मैनेजर के साथ उसकी बाइक चलाते हुए 1.30 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने के लिए चल दिया। पंप से कुछ दूर पर स्थित पुलिया के पास मुकेश बहाना बनाकर बाइक रोक दिया और अपने फोन पर किसी से बात करने लगा। इतने में एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और तमंचे की मुठिया से पेट्रोल पंप के मैनेजर रोहित के सिर पर हमला कर रुपये लूट ले गए।

घटना के खुलासे के लिए एसओ गंभीरपुर एसएन वर्मा के अलावा क्राइम ब्रांच की स्वाट और सर्विलांस सेल को लगाया था। घटना के बाद से ही पुलिस मुकेश की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। मंगलवार की रात इनका लोकेशन मिलने पर पुलिस गंभीरपुर थाने के खुर्रमपुर मोड़ पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस को देख तीन बदमाश भाग निकले। जबकि तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें मुकेश बिंद के अलावा बरदह थाने के इरनी गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव और इसी गांव के रमेश सरोज शामिल हैं। जबकि भागने वालों में मुकेश का रिश्तेदार संतोष केवट, गुड्डू पासी और रिंकू शामिल हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें