फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के प्रेमी, पत्नी की हत्या के बाद करूंगा खुदकुशी

Mon, 29 Feb 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। इकलौती बेटी के प्रेम विवाह कर लेने से आहत पिता ने रविवार को एलान कर दिया कि अब उसे जीना नहीं है। वह पहले पत्नी की हत्या करेगा फिर स्वयं आत्महत्या कर लेगा। मामले की गंभीरता देख पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन


कोतवाली के दतिया गेट बाहर निवासी एक व्यक्ति की इकलौती बेटी ने सात दिसंबर को नगरा प्रेमनगर निवासी युवक से आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया, जिसकी परिजनों को भनक तक नहीं लगी। वह चुपचाप तरीके से माता-पिता के साथ रह रही थी। विगत दिनों जब परिजनों को प्रेम विवाह के बारे में पता चला तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने लड़की का खाना-पीना बंद करके बंधक बनाकर मारपीट की।

वह किसी को कोई सूचना नहीं दे सके, इसलिए मोबाइल फोन छीन लिया। तमाम प्रताड़ना के बावजूद लड़की प्रेमी को छोड़ कर दूसरी जगह शादी करने को तैयार नहीं हुई। इस पर पिता ने शनिवार को एलान कर दिया कि वह पहले प्रेमी व अपनी पत्नी की हत्या करेगा फिर स्वयं आत्महत्या कर लेगा। लड़की को अकेला जीने के लिए छोड़ देगा। रविवार को मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस युवती और उसके पिता को लेकर थाने आई। पुलिस ने लड़की के बालिग होने का हवाला देते हुए मामला सुलझाने का प्रयास किया। एक तरफ युवती किसी भी सूरत में प्रेमी को छोड़ने को तैयार नहीं थी वहीं, पिता हत्या व आत्महत्या करने की बात पर अडिग रहा। मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने लड़की के पिता को धारा 151 में कार्रवाई कर जेल भेज दिया। वहीं, दो दिन से भूखी लड़की को खाना खिलवाकर महिला पुलिस की सुपुर्दगी में कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें