फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 30 Oct 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ के थाना निवाड़ी की पुलिस ने गुरुवार को नवाबाद थानांतर्गत बस स्टैंड से 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


निवाड़ी थानाध्यक्ष विनायक शुक्ला ने बताया कि नवाबाद थाना क्षेत्र की नगरिया कालोनी, खुशीपुरा निवासी राकेश उर्फ मामा पुत्र गरीब दास जानलेवा हत्या के मामले में काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए काफी प्रयास किए गए, मगर सफलता नहीं मिली। इस कारण उसके ऊपर मध्यप्रदेश शासन की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। राकेश की गिरफ्तारी को पुलिस टीम नवाबाद थाना क्षेत्र में डेरा डाले हुए थे।

शुक्रवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर निवाड़ी थाना पुलिस ने बस स्टैंड से इनामी राकेश उर्फ मामा को दबोच लिया। राकेश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में जीत सिंह यादव, करन सिंह बुंदेला आदि पुलिस कर्मी थे।
विज्ञापन

 
भनक तक नहीं लगी नवाबाद थाना पुलिस को
निवाड़ी पुलिस बस स्टैंड से इनामी आरोपी को गिरफ्तार करके ले गई, जिसकी नवाबाद थाना पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। हैरानी की बात है कि पंचायत चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ झांसी के पुलिस अधिकारियों की मीटिंग हुई थी, जिसमें इनामी आरोपियों की सूचियों का आदान- प्रदान किया गया था, बावजूद इसके थाना नवाबाद पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें