फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वतखोर जेई को तीन साल की कैद

Fri, 30 Oct 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रप्शन एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए जेई को अदालत ने तीन साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही दस हजार रुपये जुर्माना भी किया है। बिजली निगम के जेई दयानंद को 27 जनवरी 2015 को कंबोपुरा स्थित वीनस एसोसिएट से मीटर लगवाने के नाम पर पांच हजार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


मामला अदालत में विचाराधीन था। शुक्रवार को जज अजय कुमार शारदा की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए जेई दयानंद को दोषी करार देते हुए तीन साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही दस हजार रुपये जुर्माना किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें