फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडीमेड कपड़े की दुकान में लाखों की चोरी

Tue, 03 Oct 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना कोतवाली से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर रविवार रात चोरों ने धाबा बोल दिया। दुकान के ताले तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए और वहां से लाखों रुपये का माल ऑटो में भर ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की, लेकिन हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

मेहंदी बाग निवासी संदीप सिंह की कोतवाली के सामने ढाल पर राज फैशन हाउस के नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। रविवार की रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे उन्हें दुकान के ताले टूटे होेने की सूचना मिली। इस पर वह दुकान पर पहुंचे। दुकान के शटर पर लगे दोनों ताले टूटे हुए पड़े मिले, पास में ही कटर भी डला मिला। अंदर जाकर देखा तो दुकान की अलमारियां खाली पड़ीं हुईं थीं और गल्ले में रखे लगभग पंद्रह हजार रुपये नकद भी गायब थे। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। आसपास के सीसी टीवी में दो बदमाशों के फुटेज नजर आ रहे हैं। बदमाशों ने रविवार-सोमवार की रात तकरीबन साढ़े तीन बजे घटना को अंजाम दिया। वह सीसी टीवी में दुकान का सामान ऑटो में लादकर जाते हुए नजर आ रहे हैं। संदीप ने बताया कि चोर लगभग साढ़े तीन से चार लाख रुपये के कपड़े चोरी कर ले गए।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह ने बताया कि घटना की एफआईआर अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज की गई है। सीसी टीवी फुटेज के माध्यम से चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें