अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
शहर के मुलतानी चौक के पास की एक युवती ने पिछले महीने डाबड़ा गांव के एक युवक से कोर्ट मैरिज की थी। मायके के पास का युवक दिनेश युवती के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता है। जान से मारने की धमकी देता है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद के खिलाफ अश्लील मैसेज भेजने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
शहर के मुलतानी चौक एरिया की एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने 14 अगस्त को डाबड़ा के एक युवक के साथ कोर्ट मैरिज की थी। परिजन उसकी शादी से खुश नहीं हैं। उसके बाद से पड़ोसी युवक दिनेश कुमार अपने मोबाइल से मेरे बार-बार फोन करता रहा है। वह फोन पर शादी तुड़वाने की धमकी देता है और अश्लील मैसेज भेजता है। मैंने विरोध किया तो उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी। युवती ने शिकायत दी कि उसे दिनेश से जान का खतरा बना हुआ है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।