फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपरी बाजार में दिनदहाड़े महिला का बैग लूटा

Sun, 10 Jul 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चंद्रशेखर आजाद पार्क के सामने बीते शुक्रवार को दिनहदाड़े बाइक पर सवार दो बदमाशों ने प्रेमगंज निवासी शहनाज बेगम का हैंड बैग लूट लिया। उसमें 10 हजार रुपये, मंगलसूत्र और मोबाइल फोन था। लुटेरों का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

प्रेमगंज हीरोज ग्राउंड के सामने रहने वाले नवाब अली की पत्नी शहनाज बेगम घर से बाजार खरीददारी करने जा रही थीं। चंद्रशेखर आजाद पार्क के सामने  काली बाइक पर सवार दो बदमाश आए और झपट्टा मारकर उनका हैंडबैग छीन लिया। इसके बाद लुटेरे खालसा रोड की तरफ तेजी से भाग गए। महिला के शोर मचाने पर वहां भीड़ जमा हो गई।  सीपरी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घेराबंदी करके बदमाशों को तलाश किया मगर  सफलता नहीं मिली। शहजान बेगम ने बताया कि बैग में 10 हजार रुपये, मंगलसूत्र और मोबाइल था।  उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश स्कूल बैग कंधे पर टांगे थे। उनकी बाइक बिना नंबर की थी। शनिवार को महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।


चेन लुटेरे का सुराग नहीं
कोतवाली के नरसिंह राव टोरिया में 17 जून को मायके आई महिला राखी के गले से सोने की चेन लूटने वाले बदमाशों का अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। उरई की पावर हाउस कालोनी निवासी राखी अपने मायके आई हुई थीं। रात करीब नौ बजे वह अपने बच्चों के साथ सिविल लाइन से घर जा रही थी, तभी काली बाइक पर सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन लूट ली थी।  एसएसपी मनोज तिवारी ने दावा किया था कि एक सप्ताह में लुटेरों को दबोच लेंगे लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें