फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालकागढ़ी में करंट लगने से महिला की मौत

Sun, 10 Jul 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालकागढ़ी में शनिवार को रहस्यमय हालात में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। ससुराल वाले हादसा मायके वाले साजिश बता रहे हैं। देर रात तक इस संबंध में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन


मृतका ऊषा (25) थी। वह दिल्ली बृह्मपुरी की रहने वाली थी। करीब पांच साल पहले उसकी शादी महेश के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। महेश का कहना है कि ऊषा पानी के लिए मोटर चला रही थी, तभी उसे विद्युत करंट लग गया।

ससुरालियों ने उसे एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली एसएचओ ने बताया कि ऊषा के परिजनों ने पुलिस से लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन


तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मृतका ऊषा का एक साल का बेटा पीयूष बुधवार को पुराने बस अड्डे पर योगेंद्र त्यागी मिला था, जिसने उसे सिहानी गेट पुलिस के हवाले कर दिया था।

शुक्रवार को सीडब्ल्यूसी से पीयूष ऊषा और महेश को मिला था। ऊषा का मां राजवती का आरोप है कि बच्चा मिलने के बाद भी उसके ससुराल वाले उसे ताने दे रहे थे। उन्होंने साजिश के तहत करंट लगाया है, जिससे उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि महेश से पूछताछ की जा रही है। अभी लिखित शिकायत नहीं की गई है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें