फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक की बटों से पीट-पीट कर मार डाला

Fri, 06 May 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
murder, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी/बड़ागांव। बड़ागांव थानांतर्गत गांव मड़ोरा में बृहस्पतिवार की रात महिला समेत चार लोगों ने दो बंदूकों की बटों से प्रहार करके एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हत्या का कारण 24 घंटे गुजरने के बाद भी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रात करीब 12 बजे अंगद सिंह (50) पुत्र वान सिंह निवासी गांव मड़ोरा सोने के लिए दूसरे घर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वजह से उनका पड़ोसी जगदीश से विवाद हो गया। इस पर जगदीश, उसकी पत्नी कपूरी, पुत्र कमल सिंह व जगवीर सिंह घर से बंदूक निकाल लाए। आरोपियों ने बंदूक की बटों से अंगद सिंह की बेरहमी से पिटाई की। चीख पुकार सुनकर परिजन व आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते तब तक हमलावर भाग निकले।

खून से लथपथ अंगद को लेकर परिजन स्थानीय चिकित्सक के पास आए, जहां से मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज के चिकित्सकों ने परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, इसकी सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


मृतक के भाई भगवान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि एफआईआर से भी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि हत्या की वजह के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है। फरार हत्यारोपियों का पता लगाया जा रहा है, इसके चलते उनके कुछ नजदीकियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें