फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोश कर युवती से बनाए संबंध, रिपोर्ट

Thu, 28 Mar 2019 09:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rape case in jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना प्रेमनगर इलाके में एक युवक ने युवती को बेहोश कर जबरन अवैध संबंध बना लिए। इसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया जाने लगा। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामला पुलिस के पास पहुंचने पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


थाना प्रेमनगर इलाके में रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि उसकी एक युवती से दोस्ती है, जिसके चलते घर आना जाना रहता था। कुछ समय पहले वह उसके घर गई थी। इसी बीच युवती के भाई बंटी शाक्या ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद जबरन अवैध संबंध बनाते हुए वीडियो बना ली। होश आने पर उसे पूरे मामले की जानकारी लगी। विरोध करने बंटी व उसकी बहन रूपा ने धमकाया। इसके बाद उसे शादी करने का झांसा देकर शांत करा दिया गया।

इसके बाद से लगातार उसके साथ आरोपी दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच शादी की बात करने पर उसे धमकाया गया। उसे धमकी दी गई कि यदि मुंह खोेला तो उसकी वीडियो सार्र्वजनिक कर दी जाएगी। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जहां पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें