फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट, फायरिंग, पथराव, चार घायल

Mon, 25 Jan 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जबरन कब्जाई जमीन से प्रशासन द्वारा कब्जा हटाने पर सीपरी बाजार के नया गांव में रविवार को पथराव और फायरिंग की गई। इससे चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


ज्ञासो देवी पत्नी मुन्नालाल निवासी नया गांव सिमरधा बंधा ने खेत पर विरोधियों द्वारा दबंगई से कब्जा करने की तहसील दिवस में शिकायत की थी। इस पर रविवार को एसडीएम के आदेश पर पटवारी को लेकर टीम मौके पर पहुंची और नापजोख करके जमीन से कब्जा हटवा दिया। इसके बाद टीम वहां से लौट आई।

टीम के लौटने के करीब एक घंटे बाद दूसरे पक्ष के लोग एकजुट हो गए। उन्होंने कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे व तमंचों के साथ खेत पर पहुंचकर वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। पथराव करते हुए हवाई फायरिंग भी की। गोलियों के चलने से खेतों पर काम करने वाले लोग भाग गए।
विज्ञापन


इस दौरान विरोधियों ने पीट कर एक पक्ष के रामसेवक, मंगल, किशन व पप्पू को घायल कर दिया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची मगर तब तक हमलावर भाग निकले। देर रात तक इस मामले की तहरीर नहीं आने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें