फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर का माहौल फिर बिगाड़ने की साजिश

Mon, 25 Jan 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडवा और जहानाबाद बवाल शांत होते ही अराजकतत्वों ने शनिवार रात फिर जिले का माहौल बिगाड़ना चाहा। इसके लिए उन्होंने जाफरगंज थाना क्षेत्र के गांव डिघरुवा में एक धार्मिक स्थल की चहारदीवारी तोड़ डाली लेकिन गांव के दोनों समुदायों के समझदार लोगों ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया और आपस में न उलझकर सूचना पुलिस को दी। मौका मुआयना के बाद जाफरगंज एसओ एके सिंह ने बताया कि किसी के तहरीर न देने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस धार्मिक स्थल पर दोनों समुदायों के लोग माथा टेकते हैं। इसकी चहारदीवारी तोड़े जाने की जानकारी होते ही वे गुस्से से भर उठे। दोनों समुदायों के लोगों ने अराजकतत्वों की गिरफ्तारी के लिए नारेबाजी शुरू कर दी और पुलिस को सूचना दी।

थानाध्यक्ष एके सिंह, देवरी चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। गांव के दोनों समुदायों के लोगों को एकजुट देख पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने किसी पर शक होने की बात पूछी तो ग्रामीण कुछ न बता पाए।
विज्ञापन


तहरीर मांगने पर भी कोई आगे नहीं आया। लोगों की मांग थी कि अराजकतत्वों को जेल भेजा जाए, जिससे दोबारा कोई ऐसा दुस्साहस न करे। इस बीच सीओ जाफरगंज पुर्णेंद्र सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने लोगों को भरोसा देकर शांत कराया।
विज्ञापन


जाफरगंज एसओ ने बताया कि किसी ने तहरीर न देने पर पुलिस ने अपनी ओर से मामला दर्ज किया है। दोषियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें