फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत परमजोत का सुराग नहीं

Sun, 17 May 2015 12:35 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बताते चलें कि प्रेमगंज निवासी परमजीत सिंह का नौ वर्षीय पुत्र परमजोत (कुक्की) बुधवार की शाम घर के पास लाल फील्ड पर खेलने गया था, जहां से वह लौटकर नहीं आया। चश्मदीद 13 वर्षीय बालक जॉय ने बताया कि करीब 45 वर्षीय हल्की सफेद दाढ़ी, हल्का गंजा व्यक्ति उसे पहाड़ पर घुमाने के बहाने ले गया था। इस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। तीन दिन गुजरने के बाद पुलिस के हाथ खाली देख परिवार काफी व्याकुल हालत में है। एसएसपी किरन एस ने बताया कि अपहृत बालक की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं, जो हरसंभव प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन


चश्मदीद बालक को पीटने की जांच सीओ सदर को सौंपी
चश्मदीद बालक से पूछताछ के दौरान मारपीट करने के मामले की जांच सीओ सदर को जांच सौंप दी गई है। सीओ ने बताया कि बच्चे से पूछताछ की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस विभाग के पास नहीं स्कैच बनाने का प्रोग्राम
परमजोत को ले जाने वाले व्यक्ति का शनिवार तक पुलिस स्कैच नहीं बनवा सकी है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि क्राइम ब्रांच सैल के पास स्कैच तैयार करने वाला प्रोग्राम नहीं है। पूर्व में एक प्रोग्राम था, जो कंप्यूटर से डिलीट कर दिया गया और अब नया डाउन लोड नहीं हो सका है। जिसके चलते अब पुलिस अधिकारी जिले में स्कैच तैयार करने वाले एक्सपर्ट्स की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें