फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका, पुलिस में खलबली

Sun, 09 Oct 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
jail, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त से भागे सात शातिर कैदियों के न पड़े जाने से परेशान पुलिस को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। कैदियों को भागे हुए तीन दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक पुलिस बेसुराग है।
विज्ञापन

21 सितंबर को कचहरी में पेशी पर आए अपहरण के आरोपी जालौन के रामपुरा निवासी गंगाराम जाटव और मुनेश यादव सिपाही को धक्का मारकर भागे थे। पांच अक्तूबर को कचहरी की हवालात के रोशनदान की जाली तोड़कर हत्या और अपहरण के आरोपी सीपरी बाजार निवासी सूरज अहिरवार, बबीना के सखा गांव निवासी होशियार सिंह, बड़ागांव के मलियाना निवासी रिंकू रायकवार, भिंड के रौन थानांतर्गत गांव बगियापुरा निवासी केशव पंडित और इटावा के बकेवर निवासी योगेंद्र सिंह भाग निकले थे। सात शातिर बदमाशों के अभिरक्षा से भागने को लेकर पुलिस विभाग किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित है।
एसएसपी अब्दुल हमीद ने बताया कि फरार कैदियों के कुछ परिचितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की मगर कोई सुराग नहीं लगा है।
कैंप कार्यालय पर एसपी सिटी, एसपी देहात, सीओ सिटी, सीओ सदर और सात थानेदारों के मंथन किया गया
और फरार कैदियों के खिलाफ पूर्व में रिपोर्ट दर्ज कराने वालों की सुरक्षा दुरुस्त करने को कहा। स्वॉट टीम के अलावा पुलिस की पांच टीमें कई जगह छापे मार चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें