फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

Tue, 14 Nov 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
हाइवे पर बरल गांव के पास बाइक सवार तीन युवक लोडर से टकरा गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठे दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

थाना माेंठ के ग्राम चेलरा में रहने वाले राजेश अहिरवार का 18 वर्षीय पुत्र संजू सोमवार की सुबह बाइक पर सवार होकर घर का सामान लेने हाइवे स्थित एक दुकान पर गया था। उसके साथ बाइक पर पड़ोस के रहने वाले रवींद्र व शैलेंद्र भी सवार थे। अभी दुकान से निकलकर दोनों हाइवे पर पहुंचे ही थे, तभी बाइक लोडर से टकराई। मौके पर ही संजूू की मौत हो गई। रवींद्र व शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनाें घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 उधर, थाना टोड़ीफतेहपुर के रहने वाले 40 वर्षीय सुनील सुबह बाइक पर सवार होकर मऊरानीपुर की तरफ आ रहे थे। इसी बीच बाइक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें