फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट चेकिंग कर्मियों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट चेकिंग कर्मियों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध
विज्ञापन

झांसी। दानापुर व मुंबई में आरपीएफ कर्मियों द्वारा टिकट जांच कर्मियों के साथ की गई मारपीट के विरोध में स्टेशन पर टिकट चेकिंग कर्मियों ने काला फीता बांधकर विरोध जताया। आईआरटीसीएसओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष ऋगीऋषि के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को स्टेशन पर व ट्रेन में ड्यूटी करने वाले टिकट चेकिंग कर्मियों ने काला फीता बांधकर काम किया। उन्होंने कहा कि मारपीट करने वाले आरपीएफ कर्मियों पर अब तक कोई कार्रर्वाई नहीं की गई। यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो अन्य प्रदर्शन कर अधिकारियों को जगाया जाएगा। इस मौके पर पवन झारखड़िया, मुकेश श्रीवास्तव, संजय सिंह, मनोज बघेल, दिलीप बुंदेला, मनीष अग्रवाल, अरुण अड़जरिया, रोहित कुशवाहा, अख्तर बेग, संजीव त्रिपाठी, राजीव निगम, मुकेश तिवारी, गौरव सिंह जादौैन मौजूद रहे।
विज्ञापन




स्टेशन पर मिला बालक
झांसी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4/5 पर आरपीएफ कर्मियों को एक बालक भटकता मिला। उसने अपना नाम जिला टीकमगढ़ के जतारा निवासी जय हिंद बताया। उसने बताया कि उसके माता - पिता दिल्ली गए हैं। उसके चाचा ने किसी बात पर डांट दिया जिससे क्षुब्ध होकर वह भागकर झांसी आ गया। परिजनों को सूचना देकर बालक को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें