फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने शातिर बदमाश पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जीआरपी के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश
झांसी। जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से दो चोरी के मोबाइल बरामद किए गए। आरोपी पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

जीआरपी ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर प्लेटफार्म चार पर एक बदमाश को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से दो चोरी के मोबाइल बरामद किए गए। इनमें एक मोबाइल उसने 20 अप्रैल को महाकौशल एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रहे सतना के संत नगर निवासी दिलीप सिंह का चुराया था। बदमाश का नाम दतिया के भांडेरी फाटके पास कुइयापुरा निवासी राजेश ढीमर है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर दतिया में हत्या, अपहरण, लूट के दस मामले दर्ज हैं। साथ ही झांसी जीआरपी से भी वह चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है। पकड़ने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनय कुमार साहू, शिवेंद्र कुमार, सतवीर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें