फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नर हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


झांसी। नवाबाद इलाके में किन्नर नूरी (45) की हत्या के चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह करैरा में रिश्तेदारों के घर छिपा था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
बीते शनिवार की सुबह विवाह समारोह में नेग को लेकर हुए विवाद में नूरी की हत्या में पुलिस ने चौथे आरोपी को पकड़ लिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार को सूचना मिली कि उक्त घटनाकांड का आरोपी कोतवाली के अलीगोल खिड़की निवासी आशिक अली शिवपुरी के करैैरा मेें रहने वाले रिश्तेदार के घर छिपा है। पुलिस टीम के साथ दबिश देकर आशिक को दबोच लिया। थाने लाकर पूछताछ कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इसके पहले पुलिस इस मामले में रुखसाना, सहीन अंसारी और मुख्य आरोपी साबिर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सटोरिया पकड़ा
झांसी। नवाबाद पुलिस ने सट्टा खिलाते हुए एक सटोरिए को गिरफ्तार कर लिया। नवाबाद प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार को सूचना मिली कि खुशीपुरा स्थित एक मकान में रहने वाला जितेंद्र राय बडे़ पैमाने पर सट्टा खिला रहा है। पुलिस ने दबिश देकर जितेंद्र को दबोच लिया। उसके पास से आठ सौ रुपये, व सट्टा की पर्ची मिलीं। पुलिस का कहना है कि वह इलाके में लंबे समय से सट्टा खिला रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें