फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निशमन यंत्रों की जांच करेगा दमकल विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निशमन यंत्रों की जांच करेगा दमकल विभाग
विज्ञापन


झांसी। कोतवाली के सामने बने रेस्टोरेंट में हुई आगजनी की घटना के बाद दमकल विभाग ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। रेस्टोरेंट में आगजनी की घटना के बाद मालिक को नोटिस देकर तीन दिन का समय दिया गया है। इस घटना के बाद महानगर के सभी रेस्टोरेंटाें में लगे अग्निशमन यंत्रों की जांच की तैयारी शुरू कर दी है।
शुक्रवार को कोतवाली के सामने बने रेस्टोरेंट में आगजनी की घटना ने लापरवाही की पोल खोलकर रख दी है। घटना के समय रेस्टोरेंट में लगा अग्निशमन यंत्र खराब था, जिस कारण सही समय पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस घटना के बाद दमकल विभाग ने अन्य रेस्टोरेंटोें पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। महानगर के सभी रेस्टोरेंट कर्मियों को नोटिस भेजने के बाद पड़ताल की जाएगी। इस बीच टीम रेस्टोरेंट में लगे अग्निशमन यंत्र, परमिशन आदि की जांच करेगी। कमी पाए जाने पर टीम कार्र्रवाई कर नोटिस भेजेगी। इसके बाद आगे की भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

वहीं, कोतवाली के सामने रेस्टोरेंट में आगजनी की घटना के बाद नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन का समय देकर जवाब मांगा गया है। इसमें अग्निशमन विभाग से अनुमति के संबंध में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


कई बिना अनुमति चल रहे
महानगर में कई रेस्टोरेंट गलियों में चल रहे हैं, जो मानक के विपरीत हैं। इन रेस्टोरेंटोें ने आज तक कोई अनुमति नहीं ली और न ही कोई सूचना दमकल विभाग को दी है। विभाग को तो यह भी नहीं पता कि कितने रेस्टोरेंट चल रहे हैं। अधिकांश नियम कानूनों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बताया गया है कि शहर क्षेेत्र में कदम कदम पर रेस्टोरेंट खुलते जा रहे हैं।

दमकल विभाग हर स्तर पर रेस्टोरेंटों की जांच करेगा। कमी पाए जाने पर विभागीय कार्रर्वाई होगी।
केके ओझा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें