फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी से परेशान छात्रा कुएं में कूदी, बचाने पर फांसी लगाई

Mon, 14 Jan 2019 02:10 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। कोतवाली इलाके में छेड़खानी से परेशान एक छात्रा ने पहले शनिवार को कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास किया। लोगों ने देखकर उसे बचा लिया। इसके बाद छात्रा ने रविवार की सुबह फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे देख लिया और आनन-फानन में फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज मेें भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली के उन्नाव गेट निवासी युवती हाईस्कूल की छात्रा है। पड़ोस में रहने वाला युवक उसके साथ आते-जाते समय छेड़खानी करता था, जिससे वह परेशान थी। शर्मिंदगी के चलते वह किसी से शिकायत नहीं कर पा रही थी। रविवार की सुबह कोचिंग जाते समय पड़ोसी युवक ने फबतियां कस दीं, जिससे परेशान छात्रा ने घर के पास बने कुएं में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


कुएं के पास खड़े लोगों ने उसे बाहर निकालकर बचा लिया। इसके बाद भी युवती ने घर पर कुछ नहीं बताया। परिजन मामला जानने की कोशिश में लगे थे, इसी बीच युवक ने रविवार की सुबह फिर से छेड़खानी कर दी। इससे क्षुब्ध छात्रा घर के कमरे में ही फांसी के फंदे पर लटक गई। परिजन उसे फंदे पर लटका देखकर घबरा गए।

आनन-फानन में उपचार के लिए छात्रा को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। छात्रा की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी विवेक यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका।

आरोपी की बहन ने डाला तेल
इस पूरे घटनाक्रम के बाद आरोपी विवेक की चचेरी बहन ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया। पुलिस से शिकायत करते हुए उसने पीड़ित परिवार के लोगों पर आरोप लगाया। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुलिस पड़ताल कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - संजय सिंह, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें