फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकौशल एक्सप्रेस में आपस में भिड़े जीआरपी स्क्वॉयड और यात्री

Mon, 14 Jan 2019 02:10 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
महाकौशल एक्सप्रेस में जीआरपी स्क्वॉयड का यात्रियों से विवाद हो गया। यात्रियों ने स्क्वॉयड की पिटाई कर धमकी दी। ट्रेन के झांसी पहुंचते ही जीआरपी ने चारों को उतार लिया और मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


शनिवार की रात ट्रेन नंबर 12190 महाकौशल एक्सप्रेस में आगरा से कर्वी के लिए जीआरपी कर्मचारी रहीमुद्दीन व गजेंद्र सिंह स्क्वॉयड ड्यूटी कर रहे थे। आगरा से ट्रेन निकलने के बाद व दोनों कोच की जांच कर रहे थे। इसी दौरान चार यात्री जनरल टिकट लेकर स्लीपर कोच में दूसरी की सीटों पर बैठे मिले।

पहले ही यात्री इसका विरोध भी कर रहे थे लेकिन चारों सीटों से उठने को तैयार नहीं थे। इसी बीच दूसरे यात्रियों ने चारों की शिकायत जीआरपी स्क्वॉयड से की। जिस पर स्क्वॉयड कर्मचारियों ने वहां से उठने को कहा। इसी बात को लेकर चारोें यात्री स्क्वॉयड कर्मचारियों से उलझ गए।
विज्ञापन


मारपीट के साथ ही उनको धमकाते हुए भागने लगे। घटना की सूचना कंट्रोल को दी गई। ट्रेन के झांसी पहुंचते ही चारों यात्रियों को उतार लिया गया। थाने लाकर पूछताछ करने पर चारों ने अपने नाम सतना निवासी प्रिंस, छतरपुर निवासी अभिषेक तिवारी, अमन गुप्ता और राहुल पांडेय बताए। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि स्क्वॉयड कर्मियों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। चारों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें